जम्मू। विद्युत लाइनों के मरम्मत कार्य के चलते रविवार 10 जनवरी को लल्ले द बाग, लोअर मुट्ठी, लक्ष्मी विहार, उदयवाला, बलवंत विहार, गोपी नाथ आश्रम, आनंद विहार, मचिलियां, नागबनी और आसपास इलाकों में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा बीरपुर इंडस्ट्री, सैरा, कनाल, ग्रेटर कैलाश और आसपास इलाकों में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। बिश्नाह, चक, हसला, ललयाना और आसपास इलाकों में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक, मंडल, गुरहा, स्मेलपुर और आसपास इलाकों में 11 जनवरी को सुबह नौ से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सैरा, कुजवानी, अपना विहार, एमईएस और आसपास इलाकों में भी 11 जनवरी को सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी तरह सिकॉप इंडस्ट्री एरिया, सिडको ओल्ड इंडस्ट्री, सिकोप हटली मोड़ और आसपास इलाकों में सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक 11 और 12 जनवरी को बिजली बंद रहेगी।