जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक में औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती पर रोष जताया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान ललित महाजन ने कहा कि रिसीविंग स्टेशन बाड़ी ब्राह्मणा बीबी-1 और बीबी-2 से लगातार अघोषित कटौती की जा रही है, जिससे औद्योगिक क्षेत्र पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। खासतौर पर प्लास्टिक पदार्थ, स्टील उत्पाद व अन्य संबंधी उत्पादन प्रभावित हो रहा है। इससे कच्चे माल का नुकसान हो रहा है। जिससे उद्योगपतियों के पास उत्पादन बंद करने के सिवा कोई चारा नहीं है। उन्होंने सलाहकार और संबंधित उच्च अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए हस्तक्षेप करने की मांग की है। बैठक में तरुण सिंगला, अजय लंगर, विराज मल्होत्रा, राजेश जैन, विवेक सिंगल मौजूद रहे।