जम्मू। बिजली के जरूरी रखरखाव कार्य के कारण आपूर्ति बाधित रहेगी। औद्योगिक क्षेत्र बाड़ी ब्राह्मणा और आसपास के इलाकों में सात जून को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी तरह 33केवी लाइनों के मरम्मत कार्य के कारण आठ जून को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक अरनिया और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बनतालाब, रेडियो स्टेशन, सीआरपीएफ, लक्ष्मीपुरम, चिनौर, आयुष अस्पताल, केरन, राजेंद्र नगर और आसपास इलाकों में आठ जून को सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक जबकि कलीथ, धंगर, चेक मलाल इलाकों में सात जून को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा सात जून को रख, मुट्ठी, बुरमल, देवपुर, नैवाला, सोहल, ज्यौड़ियां, भलवाल और आसपास के इलाकों में बिजली सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी। ब्यूरो