जम्मू। जरूरी रखरखाव कार्य के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में 17 मई को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 17 मई को सुबह आठ बजे से 12 बजे तक परेड, पुरानी मंडी और आसपास के इलाकों में और बीएसएफ फीडर, बब्लियाना, डिग्याना, गंग्याल, रैना कालोनी, ग्रीन अवेन्यू, महाकाली नगर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रंगपुर मौलाना और आसपास के इलाकों में 17 मई और 19 मई को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक और छन्नी हिम्मत, सेक्टर एक, तीन और नौ, एमईएस सुजवां में 17 मई को सुबह नौ बजे से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ब्यूरो