बिलावर। फिंतर महानपुर बिजली लाइन की मरम्मत के लिए 15 नवंबर सोमवार को उपमंडल के दर्जनों गांवों में बिजली का छट डाउन रहेगा। बिजली विभाग के मुख्य इंजीनियर की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार बिलावर, मांडली, भड्डू, चनेरा, मछैडी, मल्हार, धार डूगनू सहित आसपास के गांवों में सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। संवाद