जम्मू। पुलिस ने कश्मीर से पंजाब जा रहे ट्रक से 90 किलो भुक्की बरामद की है। यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने की है। तस्करी के आरोप में चालक अनवर हुसैन और सह चालक मोहम्मद इकबाल दोनों निवासी राजोरी को गिरफ्तार किया है। फोर्स ने कुंजवानी वाईपास के सिद्दड़ा स्थित नेचर पार्क के पास पंजाब की ओर जा रहे ट्रक (जेके02बीपी 5135) को रोका और तलाशी लेने पर 90 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी विनय कुमार ने मामले की पुष्टि की है।