फोटो पीएच वन में नगरोटा, नगरोटा1
जम्मू। नगरोटा सैनिक स्कूल के पास की सड़क की दयनीय हालत को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने मेटाडोर स्टैंड के पास प्रदर्शन किया।
उनका कहना था कि पिछले चार साल से इस सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही। यहां सैनिक स्कूल, खेल गांव, सीआरपीएफ कैंप, नर्सिंग इंस्टीट्यूट भी है। इस सड़क से रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है, जो खराब सड़क की वजह से परेशान होते हैं। प्रदर्शन में सुभाष पराशर, सुनील सन्याल, प्रदीप सिंह, रतन सिंह आदि शामिल हुए। संवाद