फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुंछ मोहल्ले में घर से 15 तोले सोना और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में चोरियों का सिलसिला जारी है। बाहु फोर्ट के पुंछ मोहल्ले में बंद मकान से 15 तोले सोना व नकदी चोरी हो गई। परिवार के सदस्य इलाज के लिए जम्मू से बाहर गए थे। इस बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। बाहु फोर्ट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हरकी पोड़ी के पुंछ मोहल्ले में पीड़ित सत्या रानी ने बताया कि घर से 15 तोले सोना व कुछ पैसे चोरी हुए हैं। बेटी बख्शी नगर में रहती है और उसे घर जाने के लिए कहा था, लेकिन जब वह पहुंची तो दरवाजा पर ताला टूटा था। वहीं, बाग-ए-बाहु थाने की एसएचओ आरती ठाकुर ने बताया कि घर कुछ दिन से बंद था। मौके पर एफएसएल की टीम ने जरूरी सुबूत जुटाए हैं। फिलहाल जांच जारी है। बीते दो सप्ताह में यह तीसरी चोरी है। पहले दिवाली की रात गुम्मट में ज्वेलरी दुकान में चोरी हुई। इसके बाद नरवाल में चार दुकानों और जानीपुर में सोने की चोरी हुई। इसी बीच ज्यूल चौक में हार्डवेयर की दुकान को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें