संवाद न्यूज एजेंसी।
पौनी। टी-10 टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता रियासी में जेके एसोसिएशन की तरफ से करवाई जाएगी। प्रधान उपिंदर सिंह ने बताया कि इसमें यूटी जम्मू व कश्मीर की आठ टीमें भाग लेंगी। 21 जुलाई से पहले टीम का पंजीकरण करा सकते हैं। अगस्त के पहले सप्ताह में दोनों स्थानों पर पंजीकृत टीमों के लिए टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। दोनों डिविजनों की टीमें रियासी के जनरल जोरावर सिंह खेल मैदान में खेलेंगी। संवाद