पौनी। वरिष्ठ नागरिकों की बैठक वीरवार को हुई। इसमें चिशोती त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर श्मशानघाट में युवाओं के साथ बुजुर्गों ने पौधरोपण किया। सेना के सेवानिवृत्त जवान अजय शर्मा ने सभी को संदेश दिया कि बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों की कई समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान सेवानिवृत्त कैप्टन राम लाल, पूर्व गिरदावर हरबंस लाल, लाडली शाह, उनके साथ सीनियर सिटीजन क्लब के अध्यक्ष अजीत राम बड़गोत्रा, नसीब सिंह, रमेश वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद