पौनी में हायर सेकेंडरी स्कूल में सफाई करते कर्मचारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। गर्मी की 45 छुट्टियां समाप्त होने के बाद वीरवार से सभी स्कूल खुल जाएंगे। विद्यार्थियों के स्कूल में आने से पहले स्कूल में काम करने वाले कर्मचारी व शिक्षक पहुंचे। स्कूल के सभी कमरों की सफाई करने के साथ ही मैदान में उगी झाड़ियों को भी साफ किया गया। वीरवार से दोबारा स्कूलों में रौनक को लौटने की तैयारी शिक्षा विभाग ने कर की है। स्कूलों में आने वाले विधार्थी किसी बात से परेशान नहीं होने पाएं, इसका ख्याल रखा गया है। बताया जाता है कि स्कूल खुलने के तुरंत बाद ही स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को भी शुरू कर दिया जाएगा।