पौनी कल्हाड़ को जोड़ने वाले पुल की रेलिंग टूटी।फोटो _ संवाद
पौनी। बारिश से ब्लॉक की कई नदी-नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के चलते नदियों-नालों से दूर रहे। वहीं कस्बे से कल्हाड़ को जाने के लिए बनाए गए पुल के ऊपर से पानी गुजरने से दोनों तरह लगी लोहे की रेलिंग टूट कर पानी के तेज बहाव में बह गई। अब यह पुल यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। अकसर बच्चे भी इसी मार्ग से होकर स्कूल जाते हैं। स्थानीय निवासी बाबू राम व निखिल ने प्रशासन से अपील की है कि पुल के दोनों तरफ जल्द से जल्द रेलिंग लगाई जाए। संवाद