पौनी। बारिश हुए कई दिन बीतने के बाद भी मार्ग से मलबे को नहीं हटाया गया है। सलून पंचायत के झल्डी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़क पर भूस्खलन हुए करीब एक महीना बीत जाने के बाद भी यह सड़क बहाल नहीं हो पाई है। स्थानीय निवासी जोगिंदर सिंह व दर्शन सिंह ने बताया कि सड़क पर मलबे के साथ-साथ बड़े बड़े चीड़ के पेड़ गिरे हुए हैं। सड़क पर गिरे मलबे के कारण मवेशी भी नहीं निकल पा रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के जूनियर इंजीनियर अंकुश शर्मा ने बताया कि जल्डी और मता रोड पूरी तरह बारिश में टूट चुका था जिसे खोलने लिए काम लगाया गया है। संवाद