कोठियां में बुड्ढा अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर सेवा शुरू करते पूर्व राज्यमंत्री।
पौनी। ब्लॉक के कोठियां आश्रम में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बूढ़ा अमरनाथ यात्रियों के लिए मंगलवार को लंगर सेवा शुरू की। श्री बूढ़ा अमरनाथ से दर्शन करने के बाद शिवखोड़ी की ओर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए दस दिन के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है। बूढ़ा अमरनाथ से दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं का पहला जत्था शिवखोड़ी के लिए बुधवार को रवाना होगा। उनके लिए लंगर का प्रबंध किया गया है। इसका उद्घाटन पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री अजय नंदा ने रिबन काट कर किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री करण सिंह एसएचओ सोहन सिंह बंद्राल, बीएमओ मुहम्मद अशरफ, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद