संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। ब्लॉक की पंचायत खेरालैड में बीते शुक्रवार को संदूर नाले से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला। जानकारी के अनुसार संदूर नाले में पानी के किनारे से गुजर रहे कुछ लोगों को एक अज्ञात शव निर्वस्त्र स्थिती में देखा बाद में इस की जानकारी गांव के लोगों को दी। मौके पर पूर्व सरपंच करुणानिधि पहुंचे व पुलिस को इस के बारे बताया। पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में ले कर जांच शुरू कर दी शव की हालत इतनी खराब थी की पहचान हो पाना मुश्किल था। पुलिस को जानकारी मिली की सुनील कुमार उम्र (25) पुत्र सेवा राम निवासी भारख भी पिछले कुछ दिनों से घर नहीं पहुंचा है। जिस के बाद मृतक के बड़े भाई ने मौके पर युवक की पहचान की और उस ने बताया कि बीते दिनों बहुत बारिश हुई थी उस दिन से उस का भाई घर नहीं आया है हम ने सोचा की शायद किसी रिश्तेदारों के घर चला गया है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को घटना स्थल पर बुलाया। शव को पीएचसी पौनी में पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद