भारख में कच्चा मकान गिरने की कंगार पर प्रशासन से मदद की गुहार फोटो _स्रोत फोटो शर्तिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। ब्लॉक में बारिश से बुधवार को भारख पंचायत के रहने वाले मोहम्मद खलीक निवासी बट्टे का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। उसने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी का काम कर घर चल रहा है। दो दिन से जारी बारिश के कारण उसका कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। उसके पास जितनी तिरपाल थी उससे छत को ढका है लेकिन पर्याप्त मात्रा में पूती छत ढकने के लिए और तिरपाल उसके पास नहीं है। मकान गिरने के खतरे को देखते हुए वह बाहर ही कुल्ला बनाकर परिवार के साथ गुजारा कर रहा है। उसने प्रशासन से अपील की है कि मौके पर किसी अधिकारी को भेजा जाए ताकि वह हालत का जायजा ले सके और उसकी मदद की जाए।