फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यौड़ियां में 103 किलो पॉलीथिन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम ने ज्यौड़िया में दुकानों के निरीक्षण के दौरान 103 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त किया है। छापेमारी के दौरान नियम तोड़ने वालों पर 16 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। निरीक्षण के दौरान बोर्ड की टीम ने आम जनता को पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने के लिए भी जागरूक किया। टीम ने लोगों से आह्वान किया कि बाजार से सब्जी अथवा अन्य समान खरीदने जाने पर घर से कपड़े की थैली जरूर ले जाएं। ज्यौड़ियां क्षेत्र में सोमवार को निरीक्षण करने पहुंची टीम में बोर्ड के सदस्य सचिव बीएम शर्मा, क्षेत्रीय निदेशक जम्मू डॉ. सैयद नदीम हुस्सैन, मंडल अधिकारी जम्मू नार्थ अरशद नाजी मलिक, डिंपल शर्मा और जया कपूर भी शामिल थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें