फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रहित में बंद करें प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का उपयोग : मेयर

विज्ञापन
पॉलीथीन एवं प्लास्टिक विरोधी अभियान में जागरूक करते मेयर
विज्ञापन
जम्मू। पॉलीथीन एवं प्लास्टिक विरोधी अभियान के तहत शनिवार को सेंट मैरी प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल गांधी नगर और लूथरा एकेडमी स्कूल तलाब तिल्लो में जागरूक कार्यक्रम कराया गया। इस मौके पर मेयर राजिंदर शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि राष्ट्रहित के साथ-साथ मानव जाति के हित में पॉलीथिन और प्लास्टिक से बनी चीजों का उपयोग बंद करना चाहिए। एक महीने के भीतर प्लास्टिक और पॉलीथिन से बनी चीजों पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के लिए कहा। छात्रों और जम्मू के प्रत्येक नागरिक को जम्मू में पॉलीथीन और प्लास्टिक विरोधी अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनना चाहिए ताकि हमारी जमीन, हवा और पानी प्रदूषण मुक्त रहे। अभियान को बड़ी सफलता बनाने के लिए जम्मू के लोगों की मदद मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें