फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पॉलिथीन के खिलाफ घरों में जागरूक करें बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बच्चे घरों में जाकर अभिभावकों और पड़ोसियों को पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक करें। साथ ही कपड़े के थैले का प्रयोग करने का आह्वान करें। इससे शहर हराभरा होगा। यह बात मेयर राजिंदर शर्मा ने सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल गांधी नगर और हायर सेकेंडरी स्कूल बाहु फोर्ट में बच्चों को पॉलिथीन प्रतिबंध अभियान के दौरान हुए कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चे पॉलिथीन बंद करने में अहम रोल अदा कर रहे हैं। इतना ही नहीं, गो ग्रीन जम्मू एप में भी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। यह गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बच्चे अपनी ड्यूटी समझ कर पॉलिथीन अभियान को सफल बनाएं। इसके लिए नगर निगम स्कूलों में कार्यक्रम करवा रहा है। इसका उद्देश्य पॉलिथीन को बंद करना है। वहीं, प्रतिबंध के बावजूद पॉलिथीन में सामान बेचने पर जुर्माना किया जा रहा है। लोग खुद ही पॉलिथीन का प्रयोग बंद कर दें तो नगर निगम जुर्माना नहीं करेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए समाज का हर वर्ग आगे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें