फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पॉलिथीन के खिलाफ अब जागरूक करें छात्र

विज्ञापन
पालिथीन का प्रयोग न करने पर छात्र करे अब जागरूक
विज्ञापन
जम्मू। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल रिहाड़ी और बख्शी नगर में मेयर राजिंदर शर्मा ने छात्रों से पॉलिथीन अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। छात्र भागेदारी सुनिश्चित करें और पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए लोगों को प्रेरित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब जागरूकता के साथ सख्ती भी की जा रही है। नगर निगम की टीमें बाजारों में जाकर पॉलिथीन मिलने पर जुर्माना कर रही हैं। लोगों से अपील की कि सामान लेने के लिए घर से कपड़े का थैला लाएं। पॉलिथीन के बंद होने से पर्यावरण प्रदूषण नहीं होगा। साथ ही लोगों को अनुकूल माहौल मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि पहले पर्व के दौरान छात्रों ने अहम रोल अदा किया। तवी को साफ रखने के लिए अभियान को सफल बनाया। इसी तरह अब पॉलिथीन अभियान को सफल बनाने के लिए योगदान दें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें