फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अभियान हो रहा सफल, छात्र निभा रहे अहम भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। लोग अब लोग जागरूक होने लगे हैं। दुकानों से पॉलिथीन गायब हो रहा है, जो अभियान को सफल बनाने की ओर इशारा करता है। यह बात मेयर राजिंदर शर्मा ने सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल बाजार कसाबा गुज्जर नगर और हायर सेकेंडरी स्कूल बाहु फोर्ट में बच्चों को पॉलिथीन अभियान के कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि नगर निगम जहां जागरूकता फैला रहा है तो वहीं सख्ती कर रहा है। टीमें बाजारों में चेकिंग कर रही है। अब टीमों की रिपोर्ट यह है कि पॉलिथीन कम मात्रा में मिल रहा है। अधिकांश दुकानदार पॉलिथीन का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। लोगों के हाथों में भी पॉलिथीन नहीं दिख रहा, जो अच्छी शुरुआत है। पॉलिथीन का प्रयोग नहीं होने से पर्यावरण दूषित नहीं होगा। साथ ही लोगों को अनुकूल माहौल मिल पाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले सड़कों में पॉलिथीन बिखरा रहता था। अभियान के बाद सुधार आया। छात्र अहम भूमिका निभा रहे हैं। घर और पड़ोस में लोगों को समझाएं और कचरा कूड़ेदान में ही डालें।
विज्ञापन


कचरे और अपशिष्ट पदार्थों का सही ढंग से हो प्रयोग

जम्मू। जीडीसी सिद्दड़ा में वेस्ट टू बंडर्स पर कार्यशाला हुई। इसका उद्देश्य कचरे और अपशिष्ट पदार्थों के सही ढंग से प्रयोग पर जागरूकता फैलाना था। छात्रों को निर्देशित किया कि प्लास्टिक की बोतलों को पुनः प्रयोग में लाया जा सकता है। इनमें विभिन्न पौधे लगा सकते हैं। डॉ. अंशु गुप्ता ने छात्रों से कहा कि कौशल के साथ ज्ञान का संयोजन पर्यावरणीय मुद्दों को सही ढंग से देखने और टिकाऊ जीवनशैली अपनाने के लिए तैयार करता है। डॉ. महमूद अहमद ने कहा कि छात्रों को कचरे से बनने वाले विभिन्न उत्पादों के बारे में जागरूक होने की आवश्यकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें