फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सितंबर में पॉलीथिन बेचने व प्रयोग करने पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। अब पॉलीथिन बेचने या प्रयोग करने पर नगर निगम सितंबर से जुर्माना लगाने जा रहा है। इसके लिए टीमों का गठन किया जाएगा और चालान किए जाएंगे। यह बात मेयर राजेंद्र शर्मा ने नगर निगम, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ टाउन हाल में हुई बैठक में कही। उन्होंने कहा कि विभाग टीमें बनाकर कार्रवाई शुरू करे।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से मार्च से लेकर अब तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों और दुकानदारों को समझाया है। अब पॉलीथिन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा। लोग प्रयोग न करने के लिए दूसरों को भी जागरूक करें। वहीं, पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने पर इंफाेर्समेंट, स्वास्थ्य विंग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पुलिस विभाग के अधिकारियों ने राय दी। उधर, मेयर राजेंद्र शर्मा ने प्रेम नगर में प्राइमरी हेल्थ सेंटर के काम का शुभारंभ किया। इस पर 29 करोड़ खर्च होंगे। वार्ड-छह, 17, 19 और 15 के लोगों को लाभ मिलेगा। मेयर ने कहा कि सेंटर होने से लोगों को इलाज के लिए लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा गुम्मट चौक में गुम्मट हेरिटेज का काम शुरू करवाया, जिसमें 84 दुकानें लोगों को वितरित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सीढियों किनारे खोखों लगाने वालों को अब जगह मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें