संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जम्मू में जॉब ओरिएंटेशन कोर्स के लिए 14 अक्तूबर तक विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। आवेदन के दौरान अंकतालिकाएं, आधार कार्ड और डोमिसाइल भी जमा करवाना होगा। शिक्षण संस्थान के अनुसार इन कोर्सों में आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास छात्र पात्र होंगे। कंप्यूटर एपलिकेशन, कंप्यूटर ऑपरेटर और आशुलिपिक कोर्स के लिए दसवीं पास छात्र दाखिला ले सकते हैं। छह माह के कोर्स के लिए 3500 रुपये दाखिला शुल्क होगा। इसके अलावा प्लंबिंग, सेनिटरी फिटिंग, कंपोजिट इलेक्ट्रीशियन, एसी रेफ्रीजरेटर, अकाउंटिंग टेली, फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटिशियन, मोटर मैकेनिक, रिपेयर ऑफ इनवर्टर, ट्रांसफार्मर एंड मोटर वाइंडिंग, स्पोकन इंग्लिश एंड पर्सनेलिटी डेवल्पमेंट, फिटर का भी छह माह का कोर्स करवाया जाएगा। कंप्यूटर एंड ड्राफ्टिंग में भी छह महीने का कोर्स करवाया जाएगा। इसके लिए ड्राफ्ट्समैन में बारहवीं पास छात्र दाखिला ले सकेंगे। इस संबंधी कॉलेज के प्राचार्य ने अधिसूचना जारी कर दी है।