जम्मू। पॉलिटेक्निक कॉलेजों में विभिन्न ट्रेडों में अनुपात गिर रहा है। पास आउट रेट भी कम हो रहा है। इन विषयों पर कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. असगर हसन सामून ने सोमवार को अधिकारियों से बैठक की। डॉ. सामून ने कहा कि पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 100 फीसदी नामांकन किया जाए। कॉलेजों को नवीनतम उपकरणों और मशीनरी से अपग्रेड किया जाए ताकि बदलती सांसारिक जरूरतों और आवश्यकताओं के साथ छात्र तालमेल कर सकें। अधिकारियों को कहा कि छात्रों को कौशल के अनुसार नौकरी के अवसर देने के लिए हर महीने प्लेसमेंट ड्राइव चलाई जाए। 23 करोड़ की अनुमानित लागत से निर्माणाधीन सिविल कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। काम शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। डॉ. समून ने कहा कि विभाग ने कैपेक्स बजट 15 करोड़ से बढ़ाकर 69 करोड़ कर दिया है। पॉलिटेक्निक के लिए 16 बसें भी स्वीकृत की हैं। विभाग के निदेशक सुदर्शन कुमार, विशेष सचिव सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों के प्राचार्यों ने व्यक्तिगत और वर्चुअल भाग लिया। अधिकारियों ने कॉलेजों में नामांकन और पास आउट अनुपात को बेहतर बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। ब्यूरो