फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लोगों से पॉलिथीन बैग लेकर दिए कपड़े के थैले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नगर निगम की ओर से अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया। टीमों ने सरस्वती धाम, रघुनाथ बाजार और रेजिडेंसी रोड में लोगों से पॉलिथीन बैग लेकर कपड़े के बैग दिए।
विज्ञापन

पहले सरस्वती धाम में श्रद्धालुओं और लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए कहा गया। स्वच्छ भारत कमेटी के चेयरमैन गोपाल गुप्ता ने कहा कि पॉलिथीन पर नगर निगम ने प्रतिबंध लगाया है। इसका प्रयोग लोग न करें। विकल्प के रूप में जूट या कपड़े के बैग अपनाएं। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा के साथ टीम ने कपड़े के बैग वितरित किए। साथ ही आसपड़ोस के लोगों को भी जागरूक करने के लिए कहा। कपड़े के बैग लेने के लिए रेजिडेंसी और रघुनाथ बाजार में भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें