सांबा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता
सांबा। केंद्रीय मंत्री एवं डीडीसी चुनाव के जम्मू-कश्मीर प्रभारी अनुराग ठाकुर का सांबा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि डीडीसी चुनाव में भाजपा सबसे आगे रहेगी। कार्यकर्ता स्थानीय उमीदवारों को विजयी बनाने के लिए अभी से ही कमर कस लें। इस अवसर पर सुभाष भगत, कश्मीर सिंह, मोहिंद्र पाल विक्का, पार्षद तारा चंद, विकास संबयाल आदि मौजूद रहे। संवाद