अखनूर। भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार जिला प्रधान जगदीश भगत की अध्यक्षता में बैठक करवाई गई। इसमें संगठन मंत्री इंदरजीत मुख्य अतिथि रहे। सभी मंडल अध्यक्ष और महामंत्री भी उपस्थित रहे। संगठन मंत्री ने सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों, मंडल अध्यक्षों को अपनी टीमों की लिस्ट तैयार करने के लिए कहा। जिला अध्यक्ष जगदीश भगत ने कहा कि वह सभी बूथों में पंचायतों का प्रवास करेंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह, जिला महामंत्री सुरिंदर सिंह, जिला सचिव सोनिया वर्मा, केडी शर्मा, मंडल अध्यक्ष शाम सिंह, जगन्नाथ शर्मा, प्रदीप चौधरी, अशोक कुमार, राकेश चौधरी, रामेश्वर शर्मा, गोविंद राम, दीप सिंह आदि उपस्थित रहे।