जम्मू। लद्दाख के एलजी कविंद्र गुप्ता आगामी 25 जुलाई को कारगिल जाएंगे। लेह स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी), कारगिल के चेयरमैन डॉ. मोहम्मद जफर अखून ने उन्हें कारगिल आने का न्योता दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। चेयरमैन ने बताया कि वे एलजी के सामने कारगिल के क्षेत्रीय मुद्दे उठाएंगे। इसके साथ ही उनसे 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस समारोह में भी शामिल होने का अनुरोध किया गया है। ब्यूरो