फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ एकजुट हों लोग: गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस के संभागीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ लोगों को एकजुट होना समय की जरूरत है। शेर-ए-कश्मीर भवन में वीरवार को गुप्ता ने अन्य नेताओं के साथ संभागीय समिति के नवमनोनीत सदस्यों को सम्मानित करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि जम्मू कश्मीर में धर्मनिरपेक्षता पर आधारित संस्कृति फलती फूलती रही है, लेकिन अब निहित स्वार्थों के लिए सांप्रदायिक ताकतें धर्मनिरपेक्षता को निशाना बना रही हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर काम करें। हर कीमत पर धर्मनिरपेक्षता को कायम रखना नेशनल कांफ्रेंस का मुख्य एजेंडा है।
वहीं, नेकां के केंद्रीय सचिव अजय सडोत्रा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी ने जम्मू कश्मीर के लोगों की मुश्किलों को बढ़ाने का काम किया है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। वहीं, बाबू रामपाल ने विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा भाजपा सरकार पिछले चार साल से जम्मू कश्मीर के लोगों को लोकतांत्रिक सरकार से वंचित रखे हुए है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा, अयुब मलिक ने संबोधन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान संभागीय समिति के सदस्यों में उपाध्यक्ष बृज मोहन शर्मा, एसएस बंटी, शेख बशीर अहमद, प्रदीप बाली, सुरजीत सिंह मन्हास, डॉ. गफूर अहमद, जुगल महाजन, बिमला लुथरा, विजय लक्ष्मी दत्ता, भूषण लाल भट, दीपेंद्र कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें