फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की सख्ती के बाद क्षेत्र में सुनसान रही सड़कें

विज्ञापन
कस्बे के बाजार में पुलिस द्वारा लगाए गए नाके पर आगे जाने से रोकते हुए - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
प्रशासन की सख्ती के बाद क्षेत्र में सुनसान रही सड़कें संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकारों को लॉक डाउन का सख्ती के साथ लागू करने के दिए गए निर्देशों के बाद उपजिला आरएस पुरा में भी प्रशासन की तरफ से कड़े कदम उठाए गए हैं l शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की तरफ से कस्बे के सभी मुख्य मार्गों पर तारबंदी की गई है और किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं दी गई l वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और उनके द्वारा लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि वह अपने घरों में ही रहें! उप जिला अधिकारी रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रशासन की तरफ से लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने घरों में ही रहे और जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले! प्रशासन द्वारा दिखाई गई सख्ती के बाद क्षेत्र की सड़कें पूरी तरह से सुनसान रही, कस्बे के साथ-साथ गांव में भी लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं l एसडीएम आर एस पुरा रामलाल शर्मा ने कहा कि लोगों को चाहिए अपने घरों में रहें ताकि कोरोना वायरस की लड़ाई में जीत प्राप्त कर लोगों की बेहतरी हो सके l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें