फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश शर्मा ने नपा विजयपुर के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। पार्षद गणेश शर्मा ने सोमवार को नगर पालिका के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण नायब तहसीलदार मराद अली की अध्यक्षता में हुआ। कोरोना के कारण समारोह सादगी से किया गया। सरकार के आदेश का पालन किया गया। गौरतलब है कि विजयपुर में नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में दो उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के निकी महाजन और भाजपा से गणेश शर्मा थे। अपनी पार्टी के उमीदवार के खाते में 6 वोट पड़े और भाजपा उमीदवार को 7 वोट मिले। समर्थकों ने गणेश शर्मा को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। गणेश शर्मा ने समर्थकों संग पार्षदों और नगर के लोगों का आभार वक्त किया। गणेश शर्मा ने कहा पार्षदों ने मुझ पर विश्वास किया। मैं सभी पार्षदों को विश्वास दिलाता हूं कि उनको साथ लेकर चलूंगा। कोरोना की रोकथाम के लिए एकजुटता से काम किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा, डीडीसी अध्यक्ष केशव शर्मा, जयराम शर्मा, पार्षद राजन शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें