फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरडी में दस लाख से बनेगा सामुदायिक भवन

विज्ञापन
सांबा जिले के सीमावर्ती गांव सोरडी में डीडीसी लोगों की समस्यांए सुनते हुए - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव सोरडी में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इसमें डीडीसी सुभाष भगत ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में सामुदायिक भवन की कमी है। छोटे से कार्यक्रम के लिए उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। गांव की गलियों की हालत भी खराब है। डीडीसी सुभाष भगत ने अपने विकास कोष (कैपेक्स बजट) से सोरडी गांव में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये का फंड देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांव की गलियों के लिए अलग से फंड उपलब्ध कराए जाएंगे। इस पर ग्रामीणों ने डीडीसी का धन्यवाद किया। बैठक में पंच प्रेम चौधरी, सेवानिवृत्त कैप्टन प्यारा सिंह, तीरथ सिंह, पूर्व पंच चानन सिंह, प्रीतम चंद, अशोक कुमार, नंबरदार चतर सिंह, अवतार सिंह, मोहिंदर सिंह, जसवंत सिंह, सुभाष शर्मा और अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें