फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी अध्यक्ष व नगर परिषद अध्यक्ष को मुख्य सचिव से नहीं मिलने दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने शुक्रवार को सांबा का दौरा किया। इस दौरान जिला अधिकारियों से विकास कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान बीडीसी अध्यक्ष व नगर परिषद के अध्यक्ष भी पहुंचे, लेकिन उन्हें मुख्य सचिव से नहीं मिलने दिया। इससे उनमें रोष बना रहा।
विज्ञापन

बीडीसी अध्यक्ष घगवाल विजय टंगोत्रा ने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र की समस्याएं उठानी थीं। उन्हें मिलने का समय नहीं दिया गया। इस कारण उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार किया। सांबा नगर परिषद के अध्यक्ष पवन कोहली ने कहा कि उन्हें कई बार बुलाया गया। सारा दिन वह लोग परेशान होते रहे। उन्हें जिला प्रशासन की ओर से समय ही नहीं मिलने दिया गया, जिस कारण नगर परिषद के चारों अध्यक्ष लौट गए। इसको लेकर उनमें रोष है कि उन्होंने अपनी समस्याओं को मुख्य सचिव के सामने रखना था। उनकी नगर परिषद में सफाई कर्मचारी तक की भारी कमी है। ऐसे में उन्हें मिलने का समय ही नहीं मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें