फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार युवाओं के लिए नौकरियों में करे इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। शिव सेना बाला साहब ठाकरे के कार्यकर्ताओं की शनिवार को एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रमुख नीलम संबयाल ने की। उन्होेंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार को सरकारी नौकरियों में इजाफा करना चाहिए। हर विभाग में कई पद रिक्त पड़े हैं। स्थानीय युवा रोजागर की तलाश में भटक रहे हैं। जम्मू-कश्मीर का युवा पढ़ा लिखा होने के बावजूद भी रोजगार के लिए भटक रहा है। निजी संस्थान दूसरे राज्य के युवाओं को तवज्जो दे रहे हैं। बैठक में कई युवा शिव सेना में शामिल हुए। बैठक में अरुण संब्याल, कमल भट्टी, नीलम, अतुल हंसा, राजेश हंसा, शुबम, जोगिंदर पाल, अविनाश सगोत्र, रमन कुमार, मुकेश चाहोत्रा, वरुण कुमार, हैप्पी सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें