फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्रों में बख्तरबंद वाहन लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। डीडीडी चुनाव के छठे चरण के चुनाव के लिए चुनाव सामग्री के साथ शनिवार को कर्मचारी व सुरक्षा बल मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। सीमावर्ती क्षेत्रों में बने मतदान केंद्रों में प्रशासन की ओर से बख्तरबंद वाहनों को भी रखा गया है। जिले के राजपुरा ब्लॉक के लिए चुनाव होने हैं। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा बलों के साथ चुनाव सामग्री और कर्मचारियों को भेजा है। सुरक्षा बलों ने मतदान केंद्र में ढेर लगा लिए। सुबह सात बजे मतदान शुरू होंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीमावर्ती कस्बा राजपुरा में डीडीसी के पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सरपंच के लिए उपचुनाव भी होने हैं। सरपंच के लिए पांच उम्मीदवार किस्मत अजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें