सांबा। घगवाल ब्लॉक की पंचायत नोनाथ में सरपंच के उप चुनाव में सामाजिक कार्यकर्ता अपर्ण पंगोत्रा सरपंच निर्वाचित हुए। उन्होंने भगवान दास को हराया है। अपर्ण ने 854 और भगवान दास को 424 मत पडे़। हालांकि नोनाथ में बने मतदान केंद्र पर काफी धीमी गति से मतदान हो रहा था। इस पर उमीदवारों ने भी आपत्ति जताई। देर तक मतदान से मतदान प्रतिशत में हुई बढ़ोतरी से अपर्ण को अधिक फायदा हुआ। संवाद