सांबा। पांच अगस्त को धूमधाम से मनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं। लोगों को राष्ट्रीय ध्वज भी बांटे जा रहे हैं। जिले के बीरपुर पंचायत की सरपंच वीना जमवाल ने अपनी पंचायत के लोगों से पांच अगस्त को उत्सव की तरह मनाने की अपील की। साथ ही इस दिन घरों में तिरंगा फहराने और दीपमाला करने को कहा। उधर भाजपा के पूर्व जिला प्रधान जंगबीर सिंह, काउंसलर संजीव पाधा, बीडीसी चेयरपर्सन कमलेश कुमारी, नृसिंह दियाल, कश्मीर सिंह, सुभाष भगत, महिला मोर्चा की गीता भगत आदि ने भी क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने की मुहिम चलाई है। लोगों को राष्ट्रीय ध्वज भी बांटे जा रहे हैं।