आरएस पुरा वलाँक के सरपंचो द्वारा वैठक का आयोजन कर ई टैंडरिग के स्थान पर पंचायत स्तर पर टैंडर करवा?
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। सरपंचों ने शुक्रवार को बैठक कर ई-टेंडरिंग के स्थान पर पंचायत स्तर पर टेंडर कराने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंचायत एसोसिएशन ब्लॉक आरएस पुरा के चेयरमैन व सरपंच बलकार सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के संबंधित सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर राम सिंह के निर्देश पर ई-टेंडरिंग कराई जा रही है। हर पंचायत में दस लाख रुपये मुहैया कराए जाने का शासन की ओर से निर्देश जारी किया गया था। हर पंचायत में बीस हजार रुपये की स्पोर्ट्स कि ट मुहैया कराने के बाद अब बाकी राशि की ई-टेंडरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि हर पंचायत के सरपंच के पास पंचायत में विकास कार्य कराने के लिए राशि खर्च करने का अधिकार होने पर ग्रामीण विकास द्वारा मनमानी की जा रही है। सरपंच साक्षी चौधरी, विन्नी शर्मा, कांता शर्मा आदि ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनमानी करने पर विभाग के उच्च अधिकारियों को पहले भी ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन इसकी अनदेखी की जा रही है। राशि खर्च करने का अधिकार सरपंच को होने पर हर वार्ड में विकास कार्य कराने के लिए नियमों की अनदेखी कर ई-टेंडरिंग कराना ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की अनदेखी करना है। इस दौरान पंचायत फत्तेपुर ब्राह्मणा चेयरमैन राजेश कुमार खन्ना आदि मौजूद रहे।