अरनिया। शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश केसरी व प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी ने नई इकाई का गठन किया है। इसमें मुन्ना शर्मा अध्यक्ष, भारत भूषण व रिंकू चौधरी को उपाध्यक्ष, स्वर्ण सैनी महासचिव, विपुल वैद कोषाध्यक्ष और बलबीर कुमार को चेयरमैन चुना गया। वहीं अच्छा काम करने व नशे पर नकेल कसने पर थाना प्रभारी हरजीत सिंह को सम्मानित किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा करने से इंसान बरबाद हो जाता है। इसे पूरा करने के लिए इंसान गलत रास्ते पर चला जाता है। गणेश चौधरी ने कहा की हम पुलिस विभाग व प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि बॉर्डर बेल्ट के लिए युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। इस मौके पर राजेश केसरी, सांबा जिलाध्यक्ष मनीष उपस्थित रहे। संवाद