मीरां साहिब। भाजपा आरएस पुरा की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीरां साहिब मंडल इकाई का पार्टी कार्यालय कुल्लियां में वीरवार को विस्तार किया गया। मीरां साहिब मंडल प्रधान कुलदीप राज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी के जिला प्रधान सरदार हरभजन सिंह पम्मी, पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल, आरएस पुरा प्रभारी अयोध्या गुप्ता, डीडीसी सदस्य विद्या मोटन व प्रौ. गारू राम भगत भी मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल, देवराज शर्मा सहित पार्टी के मौजूद नेताओं द्वारा चुने गए सदस्यों का स्वागत किया। पूर्व मंत्री चौ. श्याम लाल ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाए जाने के लिए मीरां साहिब मंडल का विस्तार किया गया है। उम्मीद जताई कि मंडल के सभी सदस्य समाज के हर वर्ग के लोगों की बेहतरी के लिए सबको साथ लेकर कार्य करेंगे। संवाद