जम्मू। भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा और पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया 16 अक्तूबर को जम्मू में रोड शो कर सकते हैं। भाजपा के सूत्रों के अनुसार नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए देवेंद्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया का जम्मू में स्वागत करने के लिए 16 अक्तूबर को समारोह आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।