फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एलपीजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाली शव यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। एलपीजी सिलिंडर की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में जिला जम्मू रूरल कांग्रेस ने सोमवार को अखनूर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता नीरज कुंदन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडरों की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताया। पार्टी नेता अशोक भगत और अखनूर के प्रभारी कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा और स्थानीय लोग जुलूस में शामिल हुए। कुंदन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल रही है। एलपीजी, पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता का जीवन प्रभावित हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें