जम्मू-कश्मीर में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव कराने के मामले पर अब सभी सियासी दलों की नजरें चुनाव आयोग के फैसले पर टिक गई हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की अगुवाई में आयोग की टीम ने राज्य के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान सोमवार व मंगलवार को सियासी दलों, पुलिस प्रशासन व चुनाव से संबंधित राज्य व केंद्रीय एजेंसियों से लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव करवाने पर फीड बैक जुटाया है।
चुनाव आयोग दिल्ली में अपने फैसले की औपचारिक घोषणा करेगा। ऐसे में बुधवार को सियासी पार्टियों के दफ्तरों में चर्चाओं का दौर जारी रहा।
राज्य की लगभग सभी राजनीतिक पार्टियां जल्द चुनाव करवाने के पक्ष में है और चाहती हैं कि लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव भी करवा दिए जाएं।