फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अनंतनाग में चार किलो गांजा समेत चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 4.258 किलो नशीले पदार्थों के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। बिजबिहाड़ा थाने की पुलिस टीम ने बोनपोरा उरानहाल में नाके पर एक ऑटो चालक को रोका। वाहन में सवार तीन लोगों से 2.8 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान जुबैर अहमद डार निवासी खानबल, मुजफ्फर अहमद डार निवासी उरनहाल, उमर मजीद गनी निवासी अनंतनाग के रूप में हुई है। एक अन्य मामले में श्रीगुफवारा पुलिस ने पोशक्रीरी में एक व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 1.458 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मोहम्मद शफी गनी निवासी चेक पोशक्रीरी के रूप हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें