फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अटल स्मृति सम्मेलन में वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। घराना वेटलैंड में रविवार को अटल स्मृति सम्मेलन में का आयोजन किया गया। इसमें भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य सत शर्मा मुख्य अतिथि रहे। विधायक प्रो. गारू राम भगत, पूर्व मंत्री चाैधरी शाम लाल, जिला प्रभारी राजिंदर सिंह चिब और जिला अध्यक्ष रिंकू चौधरी भी उपस्थित रहे। सत शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेयी को एक सच्चा राजनेता बताया जिनका राष्ट्रीय राजनीति और राष्ट्र निर्माण में योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन अटूट राष्ट्रवाद, लोकतांत्रिक मूल्यों, बौद्धिक प्रतिभा और मानवीय संवेदनशीलता का एक दुर्लभ संगम था जिसने उन्हें सभी पार्टियों में सम्मान और स्वीकार्यता दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें