फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: युवा राजपूत सभा ने मंजीत भाऊ को बनाया परगवाल का प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परगवाल। सीमावर्ती क्षेत्र में बुधवार को युवा राजपूत सभा ने राजपूत एकता सम्मेलन करवाया। इसमें परगवाल इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से मंजीत सिंह भाऊ को परगवाल का प्रधान नियुक्त किया गया। उनके नाम की घोषणा के साथ ही उपस्थित सदस्यों ने पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया और बधाई दी। सभा के प्रधान मनदीप सिंह चिब, पूर्व प्रधान राजन सिंह हैप्पी, पूर्व प्रधान विक्रम सिंह सहित अन्य सदस्य और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने राजपूत समाज की एकजुटता, सामाजिक जागरूकता और संगठन को मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया। सम्मेलन में राजपूत समाज के सामाजिक और शैक्षणिक उत्थान पर चर्चा की गई। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर मंथन किया गया। जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए संगठनात्मक स्तर पर योजनाएं बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। समाज के प्रतिभाशाली और सक्रिय राजपूत युवाओं व युवतियों को सम्मानित किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष मंजीत सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की वह संगठन को मजबूत बनाने और समाज के हित में कार्य करने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें