ज्यौड़ियां/परगवाल। छंब विधानसभा क्षेत्र के कस्बा खौड़ में शनिवार को नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
इसकी अध्यक्षता नेकां के ब्लॉक प्रधान महेंद्र सिंह चौधरी ने की। इस मौके पर नेकां सचिव ब्लॉक खौड़ देवीदयाल जोगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नेकां के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की कई समस्याओं को बैठक में उजागर कर समाधान की मांग की। बैठक के दौरान देवी दयाल जोगी ने कहा कि छंब कच्चे बॉर्डर पर 1947, 1965, 1971 और 1999 से लेकर आज तक उजड़े लोगों को अब फिर से चिंता सता रही है। मोदी सरकार के कार्यकाल में एएलसी को आईबी के साथ मिलाकर बॉर्डर पर बसे लोगों के साथ बार-बार अन्याय हुआ है। जोगी ने उमर अब्दुल्ला सरकार से अपील है कि राशन वितरण प्रणाली में अंतिम कैटेगरी एएवाई राशन धारक को 200 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है। इसी प्रकार रिजर्वेशन कैटेगरी की अंतिम कैटेगरी (एएलसी) में कच्चे बॉर्डर पर बसे लोगों को भी 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाए। बैठक में अजय शर्मा और देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।