सांबा/विजयपुर। भाजपा महिला मोर्चा जिला इकाई ने रविवार को विजयपुर के बूथ-96 में कार्यक्रम करवाया। इसमें भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। बच्चियों ने अटल की प्रसिद्ध कविताएं सुनाईं जिससे माहौल भावनात्मक और प्रेरणादायक बन गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चियों को डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा की जिला अध्यक्ष इंदू वजीर संब्याल ने की। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री गीता भक्त, प्रदेश सचिव सोनिया ठाकुर, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक प्रवीन लता, विजयपुर मंडल की अध्यक्ष स्नेहा राजपूत, जिला महामंत्री शक्ति देवी सहित अन्य माैजूद रहे। संवाद