सांबा। भाजपा विधायक डॉ. देवेंद्र कुमार मन्याल ने बुधवार को सीमावर्ती क्षेत्र के गांव सुजाना, सदवाल का दौरा किया व ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान स्थानीय निवासी रंजीत सिंह, संजय शर्मा सुशील, शक्ति शर्मा ने लोगों को पेश आ रही परेशानी बिजली, पानी से अवगत करवाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व बीडीसी अध्यक्ष राधा कृष्ण भी उनके साथ थे। संवाद