विजयपुर। भाजपा महिला विंग की जिला अध्यक्ष आशा रानी के निर्देश और मंडल अध्यक्ष धीरज शर्मा के नेतृत्व में विजयपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसमें वीबी जी राम जी योजना से लोगों को जागरूक किया गया। अभियान में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष स्नेहा, एससी मोर्चा की मंडल अध्यक्ष संध्या कुमारी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। महिलाओं सहित स्थानीय नागरिकों से संवाद कर विधेयक के उद्देश्य व प्रावधानों की जानकारी दी गई। घर-घर संपर्क कर लोगों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया गया। संवाद